
एसएमएस -प्रतिनिधी -वैशाली महाडिक
मुंबई : पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक अस्लम शेख के खिलाफ भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम द्वारा की गई कथित असंसदीय और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन 24 नवम्बर 2025 को दोपहर 3:30 बजे बोरीवली (पश्चिम) स्थित पुलिस उपायुक्त, ज़ोन 11 कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया।
कांग्रेस ने मांग की कि अमित साटम के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए। पार्टी पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह कार्रवाई कांग्रेस नेता के सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादा की रक्षा के लिए आवश्यक है।
इस अवसर पर काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने जोरदार नारेबाजी की।
इस प्रतिनिधिमंडल में उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजपति यादव, भूषण पाटील, संदेश कोंडवीलकर, मुंबई कांग्रेस के महासचिव संतोष चिकणे, तथा अशोक सूत्राले सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
राजपति यादव ने कहा कि “यह हमारा संकल्प है कि कांग्रेस नेता के सम्मान और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए हर लोकतांत्रिक माध्यम से संघर्ष करेंगे।”
धरना प्रदर्शन के दौरान उत्तर मुंबई जिले के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अब क्या होगा भगवान जाने पर कार्यरता जेल ज़रुर जायेंगे
Political तमाशा या और कुछ कहे
Politics