एसएमएस-प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.
मुंबई – वर्सोवा–दहिसर कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के तहत मालाड क्रीक क्षेत्र के लगभग 60 हजार में से 45,675 मैंग्रोव (करीब 75 प्रतिशत) प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसके विरोध में नागरिकों द्वारा 12 फरवरी 2026, गुरुवार को शाम 5 बजे एक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित किया है।
यह धरना प्रदर्शन सेक्टर 8, टरज़ोन प्वाइंट, चारकोप, कांदिवली पश्चिम में आयोजित होगी। आयोजकों के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में सेक्टर 8 चारकोप, गोराई डंप यार्ड, एक्सर गोराई तथा दहिसर के मैंग्रोव क्षेत्र शामिल हैं।
आयोजकों का कहना है कि मैंग्रोव मुंबई को बाढ़, चक्रवात, समुद्री तूफान और सुनामी जैसे प्राकृतिक खतरों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समुद्र का जलस्तर हर वर्ष लगभग 4.5 मिमी बढ़ रहा है। साथ ही मैंग्रोव सामान्य उष्णकटिबंधीय वनों की तुलना में 3 से 5 गुना अधिक कार्बन संग्रहित करते हैं। इनके नष्ट होने से बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित होकर वैश्विक तापमान वृद्धि में तेजी आ सकती है।
नागरिकों, विद्यार्थियों, परिवारों और पर्यावरण प्रेमियों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मुंबई के प्राकृतिक सुरक्षा कवच को बचाने के लिए अपनी आवाज उठाएं। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यह सभा शांतिपूर्ण और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
“मैंग्रोव बचाएं, मुंबई बचाएं, भविष्य बचाएं”
Good