एड.असीम सरोदे के समर्थन में प्रदर्शन..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी-वैशाली महाडिक

मुंबई : संविधान रक्षक एडवोकेट असीम सरोदे के समर्थन में आज मालाड में जोरदार प्रदर्शन किया गया। महाराष्ट्र गोवा बार एसोसिएशन द्वारा उनकी सनद (लॉ प्रैक्टिस लाइसेंस) तीन महीने के लिए रद्द करने के निर्णय के विरोध में भारत जोड़ो अभियान की ओर से यह आंदोलन आयोजित किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, क्रांतिसूर्य ज्योतिराव फुले, सावित्रीबाई फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव हैं। इन्हीं महान विभूतियों के विचारों से भारत की एकता मजबूत हुई है।

एक वर्ष पूर्व तत्कालीन राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने इन महापुरुषों के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था। उस समय एड. असीम सरोदे ने केवल “फालतू” शब्द का इस्तेमाल करते हुए विरोध दर्ज कराया था। उसी का बदला लेने के लिए भाजपा और महाराष्ट्र गोवा बार एसोसिएशन ने आज उनके खिलाफ अनुचित कार्रवाई की है।

प्रदर्शनकारियों ने इसे संविधान विरोधी, शिवद्रोही और आंबेडकरद्रोही कृत्य बताते हुए कड़ी निंदा की।
इस मौके पर भारत जोड़ो अभियान उत्तर मुंबई, संभाजी ब्रिगेड, कांग्रेस पार्टी, एनसीपी (शरद पवार गुट), समाजवादी पार्टी, मूलभूत अधिकार संघर्ष समिति (मास) समेत कई सामाजिक और राजकीय संघटनाओं के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभी ने हाथों में समर्थन और विरोध के बैनर लेकर भाजपा सरकार और बार एसोसिएशन के खिलाफ नारेबाजी की।


Share

3 thoughts on “एड.असीम सरोदे के समर्थन में प्रदर्शन..

  1. आज के युग में सच्चाई के साथ चलना बहुत कठिन है झुठे क़ो सभी प्यार करते हैं घोर कलयुग है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *