एसएमएस -प्रतिनिधी-मिलन शहा
पटना: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की जमानत पर फिलहाल रोक लग गई है। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उनकी जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई टाल दी गई।
बताया गया कि कोर्ट को ई-मेल के जरिए धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियातन पटना सिविल कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और सभी न्यायिक कार्यवाहियां स्थगित कर दी गईं। इसी वजह से पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी।
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने कोर्ट परिसर की गहन जांच की। मामले की जांच जारी है कि धमकी भरा ई-मेल किसने और किस मकसद से भेजा।
कोर्ट की अगली तारीख तय होने तक पप्पू यादव को जेल में ही रहना होगा। इस घटनाक्रम के बाद पटना की अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
Badluck