
एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोर्ले. ०
मुंबई :भारतीय कामगार सेना के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी तथा द रिसॉर्ट यूनिट के पूर्व अध्यक्ष मनोकरन सुंदरम का 70 वर्ष की आयु में हृदयाघात से अचानक निधन हो गया। दहिसर स्थित उनके निवास पर दिनांक 15 को शाम करीब 7.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
मनोकरन सुंदरम लगभग 25 वर्षों तक द रिसॉर्ट यूनिट के अध्यक्ष रहे। अपने मधुर स्वभाव, सभी की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने और न्यायप्रिय नेतृत्व के लिए वे प्रसिद्ध थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे पूर्व कर्मचारियों के निरंतर संपर्क में रहते थे। वर्तमान व पूर्व कर्मचारियों के बीच वे “मनू भाई” के नाम से आत्मीयता के साथ पहचाने जाते थे।
उनके पीछे पत्नी और एक पुत्र है। उनका अंतिम संस्कार दहिसर श्मशान भूमि में रात 11.30 बजे किया गया। इस अवसर पर मित्र, परिजन तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
भावपूर्ण आदरांजली
Rip
Rip