भाजपयुवा मोर्चा के वार रूम का उदघाटन सांसद गोपाल शेट्टी और मंगल प्रभात लोढा के हाथो संपन्न।।

Share

सांसद गोपाळ ल शेट्टी, मंगल प्रभात लोढा और तेजिंदर सिंह तिवाना।

प्रतिनिधी:वैशाली महाडिक

मुंबई महानगरपालिका चुनावों का बिगुल बज चुका है। आगामी कुछ महीनों में मुंबई में महानगरपालिका के चुनाव होने है और इन्ही चुनावों को मद्देनजर रखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई द्वारा मलाड पश्चिम विधानसभा में वॉर रूम का उद्घाटन भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा और सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा किया गया। यह भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई द्वारा बनाया गया दूसरा वॉर रूम है। अंधेरी में स्थित एक वॉर रूम काफी महीनों से कार्यरत है जहां युवा वर्ग में संगठन के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से अनेक काम किए जा रहे है।


मलाड पश्चिम के लिए समर्पित वॉर रूम स्थापित करने की संकल्पना भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना की है। इस उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि इस वॉर रूम के माध्यम से हम आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को युवा मतदाताओं तक पहुँचने में सहयोग करेंगे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई द्वारा वॉर रूम से सोशल मीडिया मैनेजमेंट, कॉल सेंटर, डिजिटल मार्केटिंग एवं अन्य सुविधा भाजपा के सभी प्रत्याशियों को निशुल्क उपलब्ध करवायी जाएगी।
इस उद्घाटन समारोह में भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी जी, भाजपा जिल्हा अध्यक्ष गणेश खनकर, मुंबई सचिव विनोद शेलार और अन्य मान्यवर उपस्थित थे।
भी उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *