भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम मंदिर का चंदा चोरी नही करने दूँगा- सिंह

Share

न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा है कि ‘मेरे घर पर हमला हुआ है।
कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूँगा।
इसके लिए चाहे मेरी हत्त्या हो जाय।’ उन्होंने यह बयान आज अपने घर पर हुए हमले के बाद ट्विटर के माध्यम से दी है।

ज्ञात हो संजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर के लिए खरीदी गई एक जमीन के लेनदेन में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इसके बाद से पूरे देश मे हड़कंप मच गया है। देश के करोड़ो लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया है।
संजय सिंह ने ट्रस्ट पर जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है। ट्रस्ट ने महज पांच मिनट में 2 करोड़ रुपए की जमीन 18.5 करोड़ रुपए में खरीदी है। संजय सिंह ने इस पूरे मामले की सीबीआई और ईडी से जांच की मांग की है।
संजय सिंह के आरोपों से पूरे देश में हड़कंप मच गया है और साथ ही उनके घर पर भी हमले हो चुके हैं।
क्या है मामला?
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन की खरीद में आम आदमी पार्टी (आप) और समाजवादी पार्टी (सपा) ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। हालांकि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक विस्तृत बयान में आरोपों का खंडन किया है। एक बयान में चंपत राय ने दावा किया कि ट्रस्ट ने खुले बाजार मूल्य से कम दर पर जमीन खरीदी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *