
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मुंबई: तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के नेता अन्नामलाई द्वारा मुंबई और महाराष्ट्र को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के खिलाफ बांगूर नगर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अन्नामलाई ने “Bombay is not a Maharashtra City” जैसा बयान देकर मुंबई, महाराष्ट्र तथा मुंबई के लिए शहीद हुए हुतात्माओं का अपमान किया है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, दिनांक 10 जनवरी 2026 को बृहन्मुंबई महानगरपालिका सार्वत्रिक चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान एवरशाइन नगर, मालाड पश्चिम, मुंबई में आयोजित सभा में अन्नामलाई ने यह वक्तव्य दिया। उक्त बयान का वीडियो 11 जनवरी 2026 को यूट्यूब पर देखा गया, जिसकी लिंक शिकायत के साथ संलग्न की गई है।
शिकायत में कहा गया है कि “मुंबई महाराष्ट्र का शहर नहीं है” ऐसा कहना मुंबई को महाराष्ट्र से अलग दिखाने का जानबूझकर किया गया प्रयास है। साथ ही ‘मुंबई’ के बजाय ‘बॉम्बे’ शब्द का प्रयोग कर मराठी अस्मिता, महाराष्ट्र की अभिजात मराठी भाषा और राज्य की ऐतिहासिक पहचान का अपमान किया गया है।
इस संबंध में उच्च न्यायलय के अधिवक्ता सुभाष पगारे द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है, जबकि उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुशींदर कुमार मुत्तूस्वामी ने कानूनी पक्ष रखा है। शिकायत में मांग की गई है कि इस बयान से सामाजिक तनाव उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए अन्नामलाई के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत तत्काल मामला दर्ज किया जाए।
शिकायत में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द से जल्द मामला दर्ज नहीं किया गया, तो बांगूर नगर पुलिस थाने के समक्ष अनिश्चितकालीन आंदोलन का इशारा दिया।
बर झाल