भाजयुमो का विशेष अभियान “आवाज़ मुंबईकरों की, संकल्प भाजपा का”..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कृष बोर्ले

मुंबई के युवाओं की आवाज़ को नीति निर्माण की मुख्यधारा में शामिल करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से “आवाज़ मुंबईकरों की, संकल्प भाजपा का” यह विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है।यह अभियान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), मुंबई द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत आने वाले गुरुवार, 6 नवंबर को मालाड समेत मुंबई के सभी 36 विधानसभा क्षेत्रों में स्थित 100 कॉलेजों में यह उपक्रम आयोजित किया जाएगा। 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा इस अभियान से जुड़ेंगे और अपने सुझाव व विचार साझा करेंगे।

भाजयुमो मुंबई के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने बताया कि,“Gen Z हमारे शहर का वर्तमान और भविष्य दोनों है। हमारा लक्ष्य उन्हें राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी ‘सपनों की मुंबई’ के निर्माण में सक्रिय रूप से भागीदार बनाना है। उनके विचारों को भाजपा की नीति और विकास योजनाओं में स्थान दिया जाएगा।”इस अभियान के दौरान युवाओं से रोजगार, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, परिवहन व्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों पर संवाद किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य युवाओं के विचार, कल्पनाएँ और सपनों को मुंबई के विकास और युवा सशक्तिकरण की दिशा में शामिल करना है।

यह अभियान केवल युवाओं की राय जानने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनके सुझावों को भाजपा की भविष्य की नीतियों और मुंबई महानगरपालिका के विकास आराखड़े में भी शामिल किया जाएगा।


Share

2 thoughts on “भाजयुमो का विशेष अभियान “आवाज़ मुंबईकरों की, संकल्प भाजपा का”..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *