महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने वाले कानूनों पर चर्चा सत्र..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

पर्सनल लॉ सहित महिला अधिकारों पर होगा विस्तृत मार्गदर्शन
मुंबई: राष्ट्र सेवा दल, मालवणी, सफल विकास वेलफेअर सोसायटी तथा NEEDA संस्था की ओर से “भारत में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने वाले कानून” विषय पर एक महत्वपूर्ण चर्चा सत्र का आयोजन किया गया है। इस चर्चा सत्र में पर्सनल लॉ (व्यक्तिगत कानून) सहित महिला अधिकारों से जुड़े विभिन्न कानूनी पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन किया जाएगा।
यह चर्चा सत्र शनिवार, 24 जनवरी 2026 को दोपहर ठीक 2.30 बजे,
सफल लर्निंग सेंटर, 14, गुजराती चाल, फेरोझा बेकरी के पीछे, मालवणी नंबर 3, मालाड (पश्चिम), मुंबई–95 में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर कुतूब जहाँ किदवाई, प्रसिद्ध समाजशास्त्री एवं महिला अधिकार कार्यकर्ता, मुख्य मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहेंगी। वे महिलाओं को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों, महिला सुरक्षा से संबंधित प्रमुख कानूनों, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, विवाह–तलाक, भरण-पोषण तथा विभिन्न समुदायों के पर्सनल लॉ से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन करेंगी।
इस चर्चा सत्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में कानूनी जागरूकता बढ़ाना, उन्हें उनके अधिकारों की सही जानकारी देना तथा समाज में समानता, न्याय और महिला सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करना है।
आयोजकों ने महिलाओं, युवतियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस चर्चा सत्र में बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन आयोजक वैशाली महाडिक (सचिव), निसार अली (अध्यक्ष)
मनोज परमार, उत्कर्ष बोर्ले, सोमा डे, सिद्धेश्वरी शर्मा, कृष्णा वाघमारे और साथीयो ने किया है।


Share

2 thoughts on “महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने वाले कानूनों पर चर्चा सत्र..

  1. महिला करिता खुप सुन्दर विषय आहे आपले हक्क समजले पाहिजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *