
File Photo
पुलीसकर्मी करता था परेशान…
सगाई के 3 दिन बाद समाप्त की जीवन लीला..!
प्रतिनिधी:मिलन शाह.
पुणे – पुणे ग्रामीण पुलीस विभाग मे कार्यरत एक महिलापुलीस कर्मी ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्त्या की।मृतक का नाम दिपाली बी कदम आयु 26 वर्ष है। आत्महत्या से पहले अपने भाई को मोबाईल पर मृतक ने सुसाईड नोट भेजी थी। यवत पुलीस थाने मे आरोपी पुलीस नायक वाल्मिक जी अहिरे पर मामला दर्ज हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार दीपाली की पहचान वाल्मिक से दो वर्ष पहले हुयी थी।इस का फायदा उठकर वाल्मीक शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान करता था।दरम्यान दिनांक31 अकतुबर को दिपाली का सगाई हुयी थी। और आने वली 16 नवंबर को विवाह तय हुआ था।दरम्यान आरोपी वाल्मिक ने दिपाली के होने वाले पती को फोन कर अपने और दिपाली संबंध मे सारी बाते बताई।और दिपाली के भाई को भी फोन कर धामकायाकी यदी दिपाली की शादी किसीं और से की तो उनको जान से मारदुनगा ऐसी धमकी दि थी।इस से आहात होकर मृतक ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या करली।भाई रोहित कदम की शिकायत पर मामला दर्ज कर यवत पुलीस निरीक्षक नारायण पवार इनके नेतृत्व मे मामले की जांचं कररही है।