
एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोर्ले
मुंबई : मालाड स्थित मार्वे रोड के पठारे वाड़ी इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई महानगर निगम के पी/उत्तर विभाग और जिला अधिकारी कार्यालय की संयुक्त टीम ने 23 अवैध गोदामों को बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 25,000 वर्ग फुट सरकारी व निजी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
जानकारी के अनुसार, इन गोदामों का उपयोग फिल्म और शादी समारोहों में इस्तेमाल होने वाले सामान के भंडारण के लिए किया जा रहा था। ज़ोन 4 की उपायुक्त भाग्यश्री कापसे, पी/उत्तर वार्ड के सहायक आयुक्त कुंदन वलवी तथा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी गणेश मिसाल के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। सहायक अभियंता राजेश सोनवणे और उप अभियंता सुहास घोलप के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस अभियान में दो जेसीबी मशीन, 16 अधिकारी और 30 कर्मचारियों ने भाग लिया। पूरी कार्रवाई सुनियोजित और तेज़ गति से संपन्न की गई तथा सभी 23 अवैध गोदामों को जमींदोज कर दिया गया।
उपायुक्त भाग्यश्री कापसे ने स्पष्ट कहा कि मुंबई में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भूमाफियाओं को सख्त संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
अशी कारवाई झालीच पाहिजे पण काहि अशा जागा आहेत ज्याचयात मोठे लोग शामिल आहे ती कारवाई कधी होणार
There is mention of the contractor and land mafia who built these concrete structures and thus action under MRTP and MPDA Act will not be completed due to masking the brain behind the construction. Most of the contractors have dozens of criminal cases filed against them or non bailable nature and continue to destroy mangroves and marshy earth to make way for a concrete jungle
Why criminal proceeding not initiated against such criminals