मालवणी में भीषण सिलिंडर विस्फोट, 6 से 7 लोग गंभीर रूप से झुलसे.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

सुबह 9.30 बजे की घटना, इलाके में मची अफरा-तफरी

मुंबई :मालाड मालवणी गेट नंबर 8 स्थित एमएचबी कॉलनी में आज सुबह करीब 9.45 बजे गैस सिलिंडर में जोरदार विस्फोट हुआ। इस दर्दनाक हादसे में 6 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विस्फोट की आवाज से पूरे परिसर में दहशत फैल गई।
घायलों को तत्काल अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन घायलों को केयर निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनमें दो लोग लगभग 50 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। अन्य घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
आधार हॉस्पिटल में भर्ती घायल (डॉ. शाइमा शेख की देखरेख में):
रुमा चौधरी (उम्र 43 वर्ष) – महिला
अलिषा चौधरी (उम्र 20 वर्ष) – महिला
जुलेखा बानो (उम्र 47 वर्ष) – महिला
आदिल शेख (उम्र 2 वर्ष) – बच्चा
केयर हॉस्पिटल में भर्ती गंभीर घायल (डॉ. सभाउद्दीन की निगरानी में):
विजय अशोक चौधरी (उम्र 48 वर्ष) – हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्से; 60 से 70 प्रतिशत तक झुलसे
तोसिफ खान (उम्र 22 वर्ष) – हाथ, पैर व शरीर; 45 प्रतिशत तक झुलसे
अली कासिम (उम्र 18 वर्ष) – चेहरा, हाथ व सिर; 25 प्रतिशत तक झुलसे
विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
फिलहाल सिलिंडर विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


Share

2 thoughts on “मालवणी में भीषण सिलिंडर विस्फोट, 6 से 7 लोग गंभीर रूप से झुलसे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *