मालवणी में 14 वर्षीय लड़का लापता.

Share

फोटो :प्रतिक कनोजिया

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

मुंबई : मालाड मालवणी इलाके से 14 वर्षीय एक लड़के के लापता होने की घटना सामने आई है। इस मामले में मालवणी पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
लापता लड़के का नाम प्रतीक प्रदीप कनोजिया (उम्र 14 वर्ष 2 माह) बताया गया है। वह मालाड (पश्चिम) स्थित एम.एच.बी. कॉलोनी, बस डिपो के सामने, गेट नंबर 8 के पास अपने परिवार के साथ रहता है। प्रतीक एन.टी.सी.सी. स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है।

11 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे प्रतीक घर से खेलने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने मालवणी और आसपास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसकी मां ने मालवणी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो सकता है।
लापता लड़के की ऊंचाई करीब साढ़े चार फुट है और रंग सांवला है। घटना के समय उसने रंग-बिरंगा कुर्ता और नीले रंग की जींस पहनी हुई थी। इस मामले में मालवणी पुलिस आगे की जांच कर रही है।

इस संदर्भ मे किसी को कुछ जानकारी मिले तो मालवणी पुलिस या परिजनो कोमोबाईल :9324616353/7977798524 पर जानकारी देने का आवाहन परिवार ने किया है ।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *