मालाड में ‘ऑल ओर्लेम वे ऑफ द क्रॉस’ संपन्न.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

मुंबई : द बॉम्बे कॅथलीक सभा – ओर्लेम यूनिट एवं ओर्लेम चर्च के संयुक्त तत्वावधान में 26 मार्च 2026, गुरुवार की शाम को ओर्लेम क्षेत्र में ‘दूसरा ऑल ओर्लेम वे ऑफ द क्रॉस’ आयोजित किया गया।
इस पवित्र लेंटन प्रार्थना कार्यक्रम में ओर्लेम पैरिश के 300 से अधिक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मार्गों से होकर प्रार्थनापूर्वक यात्रा की, यीशु मसीह के दुःखभोग (पैशन) का चिंतन किया और विभिन्न स्थानों पर स्थित क्रॉस के पास रुककर प्रार्थना एवं मनन किया।
इस अवसर पर विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं, खासकर मध्य पूर्व में शांति स्थापित हो तथा ईरान–इज़राइल–अमेरिका संघर्ष समाप्त हो, इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही देश में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे, महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल को लेकर चिंताओं तथा परिवार, युवाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए भी प्रार्थनाएं की गईं।
कार्यक्रम में बीसीएस के अध्यक्ष नॉर्बर्ट मेंडोंसा और ओर्लेम यूनिट के अध्यक्ष लॉयड मस्कारेनहास सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
आयोजकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी पैरिशनर्स का आभार व्यक्त किया।
— डॉल्फी डिसूजा प्रवक्ता “द बॉम्बे कैथोलिक सभा”


Share

One thought on “मालाड में ‘ऑल ओर्लेम वे ऑफ द क्रॉस’ संपन्न.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *