मुंबई BMC की कमान अश्विनी भिड़े संभालेंगी..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोर्ले

मुंबई : देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को नई कमिश्नर मिल गई हैं। 1995 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भिड़े को बीएमसी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
बीएमसी का सालाना बजट 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक है, जो देश के कई छोटे राज्यों के बजट से भी बड़ा माना जाता है। करीब 2 करोड़ की आबादी वाले मुंबई शहर में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, बाजार व्यवस्था, टैक्स सिस्टम और तटीय सुरक्षा जैसी अहम जिम्मेदारियां बीएमसी के तहत आती हैं।
अश्विनी भिड़े को प्रशासनिक अनुभव और सख्त कार्यशैली के लिए जाना जाता है। इससे पहले वह मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में सचिव के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं। उन्हें महाराष्ट्र सरकार का एक भरोसेमंद और प्रभावी अधिकारी माना जाता है।
सूत्रों के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस के करीबी अधिकारियों में शामिल भिड़े को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का अनुभव है, जिसे देखते हुए उन्हें यह अहम पद सौंपा गया है।
खास बात यह है कि पहली बार किसी महिला आईएएस अधिकारी को बीएमसी कमिश्नर की कमान सौंपी गई है। ऐसे में उनके नेतृत्व में मुंबई के प्रशासनिक और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


Share

2 thoughts on “मुंबई BMC की कमान अश्विनी भिड़े संभालेंगी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *