प्रतिनिधी:वैशाली महाडिक

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के – 8 वर्ष मोदी जी के इस उपलक्ष्य में युवाओं के लिए फिट इंडिया के नारे को आगे बढ़ाने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई द्वारा फिट इंडिया वॉकेथोन का आयोजन किया गया है। इस वॉकेथोन का आरंभ मुंबई के मरीन ड्राइव पर एयर इंडिया बिल्डिंग के पास से हुआ जहां से सैंकड़ो युवक फिट इंडिया का नारा देते हुए इस वॉकेथोन का हिस्सा बने। मुंबई के समुंदर किनारे पर भारी बारिश में भी युवकों का जोश और उत्साह कम नहीं हुआ और सुबह ६ बजे से सैंकड़ो युवक इस वॉकेथोन में शामिल होने पहुंचे। मुंबई के सैंकड़ो युवाओं को इस मुहिम में हिस्सा लेते हुए देख स्थानिक नागरिकों ने भी इस मुहिम में अपनी उपस्थिति जताई और उन्होंने मोदी सरकार के ८ वर्ष में किए गए कार्यों पर अपनी खुशी व्यक्त की और मोदी जी की कल्याणकारी नीतियों की तारीफ की। भाजपा द्वारा राज्य सभा चुनावों में दमदार जीत हासिल करने के बाद भाजपा का यह पहला कार्यक्रम था जहां युवाओं ने नरेंद्र – देवेंद्र की जोड़ी के नारे दीए और भाजपा की विजय का जल्लोष भी मनाया। इस
वॉकेथोन में प्रदेश के भाजपा महासचिव संजय उपाध्याय भी युवाओं के साथ सुबह सुबह बारिश में चलते हुए नज़र आए। ऐसी जानकारी भाजयुवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने दि है।