प्रतिनिधि:वैशाली महाडिक
मुंबई,महाविकास आघाड़ी सरकार भष्ट्राचार के साथ-साथ नशे के सौदागरों को बचाने मे व्यस्त है। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से महाविकास अघाड़ी के एक वरिष्ठ मंत्री नशे के सौदागरों को बचाने के प्रयासों में लगे हैं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी को जेल भेजने की धमकी दे रहें है, उन पर व्यक्तिगत हमले कर रहे है वह निंदनीय है। इसे मुंबई सहित पूरे देश की जनता देख रही है। इसका भरपूर जवाब मुंबई सहित महाराष्ट्र की जनता महाविकास आघाड़ी सरकार को आगामी चुनाव में देगी। यह बात भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव श्री चंद्रशेखर बावनकुळे आज मुंबई भाजपा कार्यालय, वसंत स्मृति, दादा साहेब फाळके मार्ग, दादर (पूर्व) में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही।
श्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने आगे कहा कि जैसा कि हम सबने देखा कि कुछ ही दिनों पूर्व भ्रष्ट्राचार के गंभीर आरोप में महाविकास आघाड़ी सरकार के गृहमंत्री को अपने पद से हाथ धोना पड़ा। उनके द्वारा मुंबई पुलिस विभाग के माध्यम से 100 करोड़ रूपये मासिक उगाही की जा रही थी और उसकी जांच अभी तक चल रही है। ऐसे में महाविकास अघाड़ी सरकार के एक और मंत्री द्वारा नशे के सौदागरों की पैरवी करना तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी को जेल भेजने की धमकी देना सरकार की नियत की कलई खोल रही है।
महाराष्ट्र प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री विक्रांत पाटील ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट्राचार में लिप्त है। युवाओं का जीवन नशे के माध्यम से बर्बाद करने को आतुर है। भाजपा उनकी इस मंशा को कभी भी सफल होने नहीं देगी। गांव-गांव, घर-घर में हम भाजपा युवा वॉरियर तैयार करेंगे, जो नशे के सौदागरों के खिलाफ खड़ा होकर देश निर्माण के लिए कार्य करेगी।
मुंबई भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंग तिवाना ने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा विरोधी पक्षनेता श्री देवेंद्र फडणवीस जी की संकल्पना से संपूर्ण मुंबई में माननीय मुंबई भाजपा अध्यक्ष श्री मंगलप्रभात लोढ़ा जी के मार्गदर्शन में पांच लाख युवकों को जोड़ा जाएगा। इस लक्ष्य को हम 26 जनवरी तक पूरा कर लेगें। साथ ही युवाओं को नशे के खिलाफ जागृत करने का कार्य भी करेंगे । भाजपा न सिर्फ विकास का कार्य करती है, बल्कि युवाओं के भविष्य को भी संवारने का कार्य करती है। युवाओं के हित में अनेक कार्यक्रम हम समय-समय पर करते है, जिससे उनका सर्वांगिक विकास हो सके।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी तथा मीड़िया के वरिष्ठ संवाददाता उपस्थित थे।


