
एसएमएस -प्रतिनिधी -वैशाली महाडिक
मुंबई : रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार को प्राधान्य देते हुए महाराष्ट्र रेलवे यात्री महासंघ ने जोगेश्वरी और खार रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की। महासंघ के अध्यक्ष व रेल मंत्रालय (ZRUCC) सदस्य अभिजीत धुरत, पश्चिम रेलवे के उपाध्यक्ष राजेश पंडया सहित प्रमुख पदाधिकारी 18 नवंबर को उपस्थित रहे.
जीवनरक्षक सुविधाओं और स्टेशन सेवाओं की समीक्षा
जोगेश्वरी स्टेशन प्रबंधक दिनेश पाटिल और खार स्टेशन प्रबंधक अनिल मिश्रा के साथ स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें शामिल था—
- जीवनरक्षक मेडिकल सुविधा
- प्रथमोपचार दवाइयाँ
- स्ट्रेचर व व्हीलचेयर
- एंबुलेंस की उपलब्धता
- पास के अस्पतालों की सेवाएँ
इसके अलावा पदाधिकारियों ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर पीनें का पानी, शौचालय, स्वच्छता, एस्केलेटर, सीसीटीवी कैमरे और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली।
इस दौरान पुलिस निरीक्षक राजेंद्र भांगरे भी मौजूद रहे।
लोहमार्ग पुलिस अधिकारियों के साथ अलग बैठक
महासंघ के पदाधिकारियों ने बांद्रा रेलवे पुलिस थाना प्रमुख, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शहाजी निकम से भी मुलाकात की। रेल यात्रियों की सुरक्षा और वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा करते हुए निकम ने कहा—
“हर यात्री को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। रेलवे पुलिस हमेशा जनता की सेवा में तत्पर है। नागरिकों को राष्ट्रहित में सामाजिक कार्यों में भी आगे आना चाहिए।”
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
इस महत्त्वपूर्ण बैठकों में महासंघ के पदाधिकारी सदानंद राजपूत, मोहन कांगणे, सचिन नागवेकर, राजेश हेदुलकर, दीपक चौगुले, रूपेश मयेकर, साक्षी राजापूरकर, विनायक शिर्के, संदीप जोईल, तथा सामाजिक कार्यकर्ता व रेल पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे। ऐसी जानकारी राजेश पंडया,
उपाध्यक्ष, पश्चिम रेलवे महाराष्ट्र रेलवे यात्री महासंघ ने दि.

Good
Verygood initiative
यात्रियोंके सुरक्षा पर ध्यान देना जरुरी है, क्यूकी यात्रीओंको हररोज कई मुसिबतोका सामना करना पडता है.खास कर महिलाओंको रोजाना बोहोत दिक्कत होती है!…