एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.
मुंबई : मालाड स्थित मालवनी इलाके में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस भीषण दुर्घटना में घायल हुए सात लोगों में से दो की इलाज के दौरान केईएम अस्पताल मे मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
पुलिस सूत्रो के अनुसार, मृतकों की पहचान विजय चौधरी और जुलेखा खान के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, दो घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जबकि शेष घायलों की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
Very bad
फारच दुखत घटना आहे
Verysad rip