प्रतिनिधी :मिलन शहा
ठाणे : वर्तक नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले भीमनगर निवासी विक्की लांडगे ने कथित तौर पर एक 22 वर्षीय युवक पर सैलून में इस्तेमाल होने वाले रेज़र ब्लेड से हमला किया।
म्हाडा बैठी चॉल मे रहने वाले दिनेश राजपुरोहित भीमनगर के चांद सैलून में बाल कटवाने गए थे, तभी आरोपी युवक ने अचानक ब्लेड से उनकी गर्दन पर वार कर काट दी।
मिली जानकारी के अनुसार दिनेश फिलहाल वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराने के लिए मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Danger
Dangerous