हायकोर्ट के आदेश से EVM की जांच..!

Share

एसएम एस – प्रतिनिधी -मिलन शहा –

मुंबई :मुंबई की चांदीवली विधानसभा सीट को लेकर ईवीएम विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश के बाद पहली बार ईवीएम मशीनों की तकनीकी जांच की जाएगी। अदालत ने 16 और 17 अप्रैल को “डायग्नोस्टिक परीक्षण” के तहत मशीनों की जांच की अनुमति दी है।
यह फैसला 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान आया। कांग्रेस नेता आरिफ नसीम खान ने चुनाव परिणाम पर सवाल उठाते हुए ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। हालांकि अदालत ने चुनावी भ्रष्टाचार से जुड़े अन्य आरोपों को खारिज कर दिया।
जांच प्रक्रिया भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), बेंगलुरु द्वारा की जाएगी। इस दौरान दोनों पक्षों के तकनीकी विशेषज्ञ और चुनाव आयोग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इस फैसले को भारतीय चुनावी प्रणाली में पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *