अंबोजवाड़ी में झाड़ियों में भीषण आग..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

अंबोजवाडी क्षेत्र में दोपहर करीब 2:30 बजे झाड़ियों और घास में भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए पास के कुछ घरों तक पहुंच गई। हालांकि, गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
आग की सूचना तुरंत मुंबई अग्निशमन दल को दी गई। लेकिन दमकल की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। बताया गया कि क्षेत्र की सड़क संकरी और अवरोधों से घिरी होने के कारण दमकल की गाड़ी सीधे घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। साथ ही, लंबी पाइप की उपलब्धता न होने से आग बुझाने में कठिनाइयां आईं।
इस बीच, स्थानीय निवासियों ने हिम्मत दिखाते हुए अपने-अपने घरों से पानी लाकर झाड़ियों पर डालना शुरू किया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उनकी एकजुटता के कारण बड़ा हादसा टल गया। आग पर नियंत्रण के बाद दमकल कर्मियों ने पेड़ों की टहनियों की मदद से शेष आग को ठंडा करने का कार्य किया।
कोट: “सौभाग्य से सभी निवासी एकजुट होकर आग बुझाने में सफल रहे, वरना कई घर जल सकते थे। दो-तीन घरों को आग की लपटों ने छू लिया था। साथ ही, दमकल विभाग के उपकरणों का मुद्दा भी गंभीर है,” वहीपुलिस कर्मी जिभाऊ गायकवाड ने अपना कर्तव्य निभाया ऐसा अंजली डे ने कहा।


Share

3 thoughts on “अंबोजवाड़ी में झाड़ियों में भीषण आग..

  1. आज कल आग लगना बहुत घटनाएं हो रही है बहुत दुख कि बात है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *