गोराई डिपो में 2बडे अजगर मिलने से हड़कंप.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

मुंबई : बोरीवली पश्चिम स्थित बेस्ट के गोराई डिपो में आज दो बड़े अजगर पाए जाने से हड़कंप मच गया। अजगर दिखते ही डिपो के कर्मचारियों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कर्मचारी की नजर अचानक अजगर पर पड़ी। उसने तुरंत अन्य कर्मचारियों को सतर्क किया। हिम्मत दिखाते हुए एक कर्मचारी ने आगे बढ़कर एक अजगर को पकड़ लिया, लेकिन तभी पता चला कि उसके साथ एक और अजगर भी मौजूद है। इसके बाद दोनों अजगरों को बड़ी सावधानी और सूझबूझ से पकड़कर बोरी में बंद किया गया।
कुछ समय के लिए डिपो में तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पकड़े गए दोनों अजगरों को बाद में उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।


Share

2 thoughts on “गोराई डिपो में 2बडे अजगर मिलने से हड़कंप.

  1. आस पास के जंगलों को तोड कर इमारतों काम किया जा रहा है ईस लिए जानवर रोड पर आ रहें हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *