
एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोर्ले
मुंबई : मालाड पूर्व के तानाजी नगर इलाके में गुरुवार सुबह लगी भीषण आग में एक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस हादसे में घर का सामान और लगभग ढाई लाख रुपये नकद जलने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, तानाजी नगर स्थित अष्टविनायक चॉल, गणेश मैदान परिसर में मनसे के वार्ड अध्यक्ष प्रशांत महाडिक के घर में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर की सीमेंट की चादरें भी उड़ गईं और घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
स्थानीय नागरिकों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, जिससे आग आसपास के घरों तक फैलने से रोकी जा सकी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के समय महाडिक का 13 वर्षीय बेटा घर के अंदर मौजूद था, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह जानकारी स्थानीय महिला कार्यकर्ता संजना संजय गुरव ने दी।
बताया जा रहा है कि घर का लगभग 9 से 10 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। साथ ही पड़ोसी द्वारा काम के सिलसिले में घर पर रखे गए करीब ढाई लाख रुपये नकद भी आग में जल गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
Very sad news
Reallyverysad