जर्नलिस्ट एंड मीडिया एशोसियेशन राज्य कमिटी की बैठक संपन्न।

Share

प्रतिनिधी : सुरेश बोर्ले

मुंबई : जर्नलिस्ट एंड मीडिया एशोसियेशन महाराष्ट्र राज्य कमिटी अध्यक्ष हंसराज कनौजिया के अध्यक्षता में यह दूसरी महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक मंगलवार, 26 अगस्त 2025 को दोपहर 3:00 बजे श्री कृष्णा होटल, दादर पूर्व, मुंबई में आयोजित की गई। इस बैठक में J&MA के पदाधिकारी और 10 कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान महाराष्ट्र समिति की सदस्यता बढ़ाने, भविष्य के एजेंडे और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। जर्नलिस्ट एंड मीडिया एशोसियेशन महाराष्ट्र राज्य कमिटी अध्यक्ष हंसराज कनौजिया ने कहा कि, जर्नलिस्ट एंड मीडिया एशोसियेशन प्रिंट, विज़ुअल और ऑनलाइन मीडिया के पत्रकारों का एक राष्ट्रीय संगठन है। पूरे भारत में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और उनके काम के माहौल को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं,और इसकी उपस्थिति सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में है।कनौजिया ने कहा कि दरअसल, हमारे सहयोगी, JMAGC को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है, जो सदस्य ऑनलाइन मीडिया को प्रिंट और विज़ुअल मीडिया के बराबर कानूनी मान्यता के साथ काम करने की अनुमति देता है।


Share

One thought on “जर्नलिस्ट एंड मीडिया एशोसियेशन राज्य कमिटी की बैठक संपन्न।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *