ठगी करने वाले आरोपी से ₹2.5 करोड़ की 32 कारे जब्त.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोर्ले.

ठाणे शहर के वागळे इस्टेट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में वाहन ठगी के एक बड़े मामले का अपराध शाखा ने पर्दाफाश किया है। वाहनों को किराये पर अधिक मासिक आय दिलाने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी से करीब ₹2 करोड़ 44 लाख 15 हजार रुपये मूल्य की 32 चारपहिया वाहन जब्त की गई हैं।

शिकायतकर्ता ने अपनी गाढ़ी कमाई और लोन लेकर कार खरीदी थी और आरोपी के कहने पर उसे किराये पर लगा दिया। शुरुआती कुछ महीनों तक किराया मिलता रहा, लेकिन बाद में भुगतान बंद हो गया। संदेह होने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

दिनांक 05 फरवरी 2026 को अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं 316(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने इस मामले में संदीप रघु शेट्टी (उम्र 38 वर्ष), निवासी उलवे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ताओं से पांच चारपहिया वाहन अधिक मासिक किराया देने का लालच देकर अपने कब्जे में लिए। न तो किराया दिया और न ही वाहन वापस किए, बल्कि उन्हें अन्य व्यक्तियों के पास गिरवी रख दिया।

आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था.जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर 06 फरवरी 2026 को उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने इसी तरह कई लोगों को झांसा देकर उनके वाहन गिरवी रख दिए थे।

विभिन्न जिलों से 32 वाहन बरामद.गहन जांच के बाद कुल 32 वाहन निम्न स्थानों से जब्त किए गए:

नवी मुंबई,जालना,आलेफाटा,लोणावला,पुणे,छत्रपती संभाजीनगर,पनवेल,कल्याण, परभणी.इन सभी वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 2,44,15,000 रुपये बताई गई है। पुलिस को आशंका है कि जब्त वाहनों की संख्या और बढ़ सकती है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) डॉ. पंजाबराव उगले, पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमरसिंह जाधव, सहायक पुलिस आयुक्त (शोध-1 अपराध) शेखर बागड़े तथा अपराध शाखा यूनिट-5, वागळे ठाणे के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सलील भोसले के मार्गदर्शन में की गई। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक शरद युवराज पाटील कर रहे हैं।

पुलिस की नागरिकों से अपील.वाहन किराये पर देने से पहले लिखित अनुबंध करेंसंबंधित व्यक्ति का पूरा सत्यापन करें लालच में आकर बिना कानूनी प्रक्रिया के वाहन न सौंपेंअन्यथा बड़ी आर्थिक ठगी का सामना करना पड़ सकता है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *