न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस लगातार बढ़ती तेल कीमतों और महंगाई के विरोध में जन आंदोलन करने की तैयारी में है। मीडिया को यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दी है।
उन्होंने कहा है कि तेल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। दाम सरकार के नियंत्रण से बाहर जा रहे हैं। सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए थी, सरकार इसमें फेल हो गई। कांग्रेस पार्टी बढ़े हुए पेट्रोल और डीजल के दामों समेत महंगाई को लेकर जल्द ही व्यापक जन आंदोलन करेगी।
पिछले कुछ समय से खाद्य तेल की कीमतों में तेजी से उछाल आया है। उत्तर प्रदेश में अधिकतर लोग सरसो के तेल का उपयोग करते हैं। अभी एक महीने पहले जो सरसो के तेल की बोतल 120 से 140 रुपए लीटर थी, आज उसकी कीमत 200 से ऊपर जा रही है। कुछ ब्रांडेड कंपनियां 224 रुपए की MRP पर बाजार में तेल बीच रही हैं।