डॉ.करन त्रिपाठी समेत हजारो लोग स.पा. मे शामिल..

Share

एसएमएस-प्रतिनिधी -मिलन शहा

लखनऊ : अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में अयोध्या के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. करन त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में कांग्रेस, बसपा, अपना दल व अन्य दलों से जुड़े करीब 15,718 लोगों ने भी समाजवादी पार्टी का दामन थामा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
पार्टी नेतृत्व ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में मजबूती से उतरने का संदेश दिया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस घटनाक्रम को प्रदेश की सियासत में अहम माना जा रहा है।


Share

One thought on “डॉ.करन त्रिपाठी समेत हजारो लोग स.पा. मे शामिल..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *