दीपावली तक 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को हर महीने मुफ्त अनाज: नरेंद्र मोदी

Share

न्यूज़ स्टैंड18 डेस्क
मुंबई। आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि सरकार ने फैसला लिया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब दीपावली तक आगे बढ़ाया जाएगा।
महामारी के इस समय में, सरकार गरीब की हर जरूरत के साथ, उसका साथी बनकर खड़ी है। यानि नवंबर तक 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को, हर महीने तय मात्रा में मुफ्त अनाज उपलब्ध होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कोरोना की लहर के दौरान बहुत बड़ी पीड़ा से गुजरा है। हममे से कई लोगों ने अपनों को खोया है। ऐसे परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। बीते 100 सालों में आई यह सबसे बड़ी महामारी है। इस तरह की महामारी आधुनिक विश्व ने कभी नहीं देखी थी।
नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड से लड़ने के लिए पिछले सवा साल में देश में नया हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया। दूसरी लहर के दौरान मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई थी। इसे पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया गया। ऑक्सीजन को पूरा करने के लिए सरकार के सभी तंत्र काम में लग गए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना से लडाई में वैक्सीन हमारे लिए सुरक्षा कवच की तरह है। आज अगर हमारे पास वैक्सीन नहीं होती तो भारत जैसे विशाल देश की क्या स्थिति होती? कई दशक पहले भारत को विदेशों से वैक्सीन लेने के लिए दशकों लग जाते थे। आज भारत ने एक साल के अंदर ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन लांच कर दी।
आज ये निर्णय लिया गया है कि राज्यों के पास वैक्सीन से जुड़ा जो 25% काम था उसकी जिम्मेदारी भी भारत सरकार उठाएगी।
अपने संबोधन मे प्रधानंत्री ने कहा कि देश में अब तक 23 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है। आने वाले दिनों में कोरोना वैक्सीन की सप्लाई बढ़ने वाली है। देश में 7 विभिन्न कंपनियां वैक्सीन का उत्पादन कर रही हैं। अन्य 3 वैक्सीन का ट्रायल भी चल रहा है। बच्चों के लिए भी दो वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है।


Share

One thought on “दीपावली तक 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को हर महीने मुफ्त अनाज: नरेंद्र मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *