
प्रतिनिधी :मिलन शहा
मुंबई :मुंबई पुलिस आयुक्तालय के विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती को आज राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया। यह नियुक्ति मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर की सेवानिवृत्ति के बाद की गई। देवेंद्र भारती की पुलिस बल में आधी से अधिक सेवा मुंबई में बीती। भारती को मुंबई का गहरा ज्ञान है। उन्होंने अपराध शाखा से लेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त, विशेष पुलिस आयुक्त और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के करिबी माने जाते है ।
Good