देश में नरेंद्र; महाराष्ट्र में देवेंद्र इस नारे के साथ भाजयुवा मोर्चा की विजय जल्लोष बाइक यात्रा।

Share

प्रतिनिधी:प्रकाश जैस्वार

मुंबई,राज्य सभा चुनावों में राज्य के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा की शानदार जीत के बाद कल हुए विधान परिषद चुनावो में भी भाजपा ने महाविकास आघाड़ी सरकार को धूल चटा दी।
इस जीत का जल्लोष भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई द्वारा भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में विजय जल्लोष बाइक रैली निकालकर मनाया।
यह बाइक रैली की शुरुआत भाजपा मुंबई प्रदेश कार्यालय, वसंत स्मृति से शुरू हुई और भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय, नरीमन प्वाइंट पर जल्लोष के साथ समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह था और उन्होंने जीत का गुलाल उड़ाकर ढोल नगाड़े की धुन पर नाचते हुए इस जीत को मनाया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की
महाराष्ट्र के चाणक्य माननीय देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व में भाजपा ने पहले 3 में से 3सीट राज्य सभा चुनावों में और अब 5में से 5 सीट विधान परिषद चुनावो में जीत गई है। इससे एक बात तो स्पष्ट है की देश में नरेंद्र भाई मोदी की लहर है और महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस जी की लहर है।
कुछ लोग जो कहते थे अकेला देवेंद्र क्या करेगा उनको मैं आज कहना चाहूंगा एक अकेला देवेंद्र पहले
2014 में महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनाएगा
2019 में विधानसभा भाजपा को सबसे बड़ा दल बनाएगा
बिहार में एनडीए की सरकार बनाएगा
गोवा में कमल लहराएगा
राज्यसभा में अपना जादू चलाएगा और 3में से 3सीट जिताएगा
विधानपरिषद में 134 वोट से अपना जादू चलाएगा !
आज इस बात पर दोबारा मुहर लग गई है की
देवेंद्र फडणवीस जी ही महाराष्ट्र के असली चाणक्य है !
हम सभी युवा उन्हे अपना आदर्श मानते है और उनके सम्मान में आज यह भव्य बाइक रैली निकालकर भाजपा की ऐतिहासिक जीत का आनंद मना रहे है ! ऐसे गौरव उदगार भाजयुवा मोर्चा अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने रॅली के समय व्यक्त किये।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *