
file photo
प्रतिनिधी :मिलन शहा
पंजाब में जल्द लागू होगा हिंदू मंदिर एक्ट, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान..!
हिंदू कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महंत श्री रविकांत मुनि ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की है कि राज्य में हिंदू धार्मिक स्थलों का स्वतंत्र प्रबंधन करने के लिए हिंदू मंदिर एक्ट को बिना किसी सरकारी हस्तक्षेप के लागू किया जाए।
बोर्ड सचिव चेतन देव ने बताया कि राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की मौजूदगी में सद्भावना बैठक हुई।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका आधिकारिक मसौदा तैयार कर लिया जाएगा और इस कानून को लागू किया जाएगा।