पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन.

Share

एसएमएस-प्रतिनिधी -मिलन शहा

दिल्ली :पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का 71 वर्ष की उम्र में निधन, ममता बनर्जी के साथ की थी टीएमसी की स्थापना
पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल राय का सोमवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। उन्हें अपोलो हॉस्पिटल सॉल्ट लेक में भर्ती कराया गया था, जहां करीब 1:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके बेटे शुभ्रांशू राय ने निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका देहांत हुआ। उन्होंने कहा, “वह पिछले 600 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है।”
ममता बॅनर्जी के करीबी सहयोगी रहे मुकुल रॉय को कभी ऑल इंडिया त्रिनामुल काँग्रेस में नंबर दो नेता माना जाता था। टीएमसी की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। संगठन खड़ा करने और पार्टी के विस्तार में उनका योगदान अहम माना जाता है।
मुकुल रॉय ने केंद्र सरकार में रेल मंत्री के रूप में भी कार्य किया और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। राजनीतिक दलों और नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


Share

One thought on “पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *