
एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोर्ले
मुंबई : रमजान के पवित्र अवसर पर सफल विकास वेलफेयर सोसायटी और राष्ट्र सेवा दल, मालवणी काचपाडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सर्वधर्मीय इफ्तार पार्टी उत्साह और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।
इस इफ्तार पार्टी की खास बात यह रही कि मालवणी क्षेत्र की कई हिंदू महिलाओं ने अपने घरों से इफ्तार के लिए अलग-अलग व्यंजन बनाकर लाए। रंजना कनोजिया ने उपवास के साबुदाना वड़े, सिद्धेश्वरी शर्मा ने छोटे आकार की गुड़ की गुजीया , सोमा बाबू डे ने बंगाली शैली का चना चाट और मराठी परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हुए विरांगना साल्वे ने आलू चाट तैयार कर लाया।
इसके अलावा अनिता कनोजिया ने गुजराती लोगों का पसंदीदा खमण ढोकला, शालिनी शर्मा ने गोल भाजी, जबकि रेखा कोटक ने नारियल की वड़ी बनाई। कुसुम उघड़े ने पालक भजी, वहीं शारदा खडतरे और नुरी शेख ने खजूर लाकर इफ्तार में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के आयोजन में मनोज परमार, कृष्णा वाघमारे, मेरी चेट्टी, राजेश राखपसरे, नीलम शिंदे और अंजली डे ने विशेष सहयोग दिया। जैन समाज के अमित विकूल घेलानी ने अपने रेडीमेड गारमेंट कारखाने में रोजा इफ्तार के लिए स्थान उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पद्मभूषण देशपांडे, ज्योति पुण्यानी, राष्ट्र सेवा दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता शरद कदम, NAPM संयोजक सिरत सातपुते, कार्यकर्ता अतुल आपटे, छायाचित्रकार निमेश दवे तथा ईसाई समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता स्टैनली फर्नांडिस सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इसके अलावा फिरोज सय्यद, अफरोज अंसारी, अफजल अंसारी, नुरी शेख, स्वामी प्रताप, अर्चना शिंदे, दीपाली व निशा शिंदे, इमरान शेख, इमरान खान, शफी शेख, अरविंद तिवारी और शारिक शेख सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लेकर विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया।
सफल विकास वेलफेयर सोसायटी और राष्ट्र सेवा दल की ओर से वर्ष 2012 से हर साल इस प्रकार की इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। पिछले पांच वर्षों से यह कार्यक्रम सर्वधर्मीय महिलाओं और पुरुषों की भागीदारी से और भी व्यापक रूप में आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में जैन समाज तथा कई हिंदू समुदाय के लोग शामिल होते हैं, इसलिए सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए इफ्तार में मांसाहारी व्यंजन नहीं परोसे जाते हैं।
सफल विकास वेलफेयर सोसायटी की सचिव वैशाली महाडिक ने कहा कि भारतीय संविधान द्वारा दिए गए धर्म की स्वतंत्रता और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों का पालन करते हुए सभी धर्मों के बीच एकता बनाए रखने का प्रयास हम कई वर्षों से कर रहे हैं। यह प्रयास भले छोटा हो, लेकिन इससे विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच आपसी सम्मान और भाईचारा बढ़ाने में मदद मिलती है।
विशेष:
इस कार्यक्रम में 14 वर्षीय हिंदू युवक विनायक अशोक खडतरे ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने इस साल रमजान के 10 रोजे रखे थे और उसी इफ्तार पार्टी में अपना रोजा

Very good