बीच पर महिला दिन उत्साह के साथ मनाया गया.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी – सोमा बाबू डे.
मुंबई : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंबई उपनगर के मालाड स्थित अक्सा चौपाटी पर जननी फाउंडेशन की ओर से विभिन्न कसरत, मनोरंजक खेल और बीच वर्कआउट कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चारकोप, मालाड, विरार और कांदिवली क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम का आनंद लिया।
महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए बीच वर्कआउट, मनोरंजक खेल और कई अन्य गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
‘जननी’ का अर्थ है माँ, जन्मदात्री या पालन करने वाली स्त्री। जो जीवन को जन्म देती है, उसका पालन-पोषण करती है और उसकी देखभाल करती है, उसे ‘जननी’ कहा जाता है। इसी भावना के साथ जननी फाउंडेशन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए कचरा सही स्थान पर डालना, कचरे का वर्गीकरण करना और शून्य कचरा निर्माण की दिशा में जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी, उत्साह और मुस्कान ने उनके बचपन की यादें ताज़ा कर दीं। कई महिलाओं ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें रोजमर्रा की भागदौड़ और मानसिक तनाव से कुछ समय के लिए राहत और सुकून मिला।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जननी फाउंडेशन की पूरी टीम ने विशेष मेहनत की। इसमें ज्योति ताई, नेहा ताई, शिल्पा ताई, मेघा ताई, श्रद्धा, भाऊ, मगेश, रवी, यश, मुकेश, विनोद, सुमित, अमोल, आतिश, सिद्धार्थ, प्रथमेश तथा सामाजिक कार्यकर्ता अमित गवली का विशेष योगदान रहा।

j


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *