भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी पर त्रिपाल चोरी का आरोप

Share

न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
कोलकाता। नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने वाले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पर सरकारी त्रिपाल चोरी करने का आरोप लगा है। इस आरोप के बाद भाजपा की छीछालेदर हो रही है। जिस त्रिपाल को नगर पालिका के गोदाम से शुभेंदु ने चोरी किया है उसकी कीमत एक लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई सोमेंदू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
विस्तृत जानकारी के अनुशार
शिकायत में आरोप है कि 29 मई को दोपहर करीब 12.30 बजे शुभेंदु एवं उनके भाई के कहने पर नगर पालिका कार्यालय के गोदाम का ताला जबरदस्ती खोला गया और यहां से सरकारी त्रिपाल को ले जाया गया। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। इतना ही नहीं इन पर आरोप है कि चोरी के दौरान भाजपा नेताओं ने सेंट्रल आर्म्ड फोर्स का भी उपयोग किया। शुभेंदु ने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से 1956 वोटों से हराया था।


Share

One thought on “भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी पर त्रिपाल चोरी का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *