
प्रतिनिधी :फिरोज अन्सारी
मलाड, 2 (संवाददाता) मलाड पश्चिम मढ चर्च के पास क्रेन और रिक्शा की टक्कर में एक रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. दोपहर करीब 12 बजे मढ़ की ओर आ रहा एक ऑटो रिक्शा मढ़ की ओर जा रही एक बड़ी क्रेन से टकरा गया, इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर मौजूद शिव सेना के उप प्रभाग प्रमुख संतोष कोली ने गंभीर घटना की जानकारी दी और अपनी राय व्यक्त करते हुये दुर्घटना का कारण सड़क पर बने गड्ढे हो सकते हैं, ऐसा कहा. मढ़ मार्वे रोड पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण इस सड़क पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई बाइक सवारों और रिक्शा चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों की भी जान गवानी पडी है। इस सड़क की मरम्मत के लिए विभिन्न संगठनों की ओर से मुंबई महानगर पालिका के पी उत्तर विभाग में कई बार लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है, लेकिन कारवाई नही होने से ऐसी दुर्घटनाये हो सकती है ऐसा स्थानिको का कहना है.

दुखद