
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.
मुंबई : मालाड भाटी कोलीवाड़ा की भाटी मच्छिमार सर्वोदय सहकारी सोसायटी की महिला सदस्य रेश्मा मोझेस धाके की सी प्रिन्सेस नामक मछली पकड़ने वाली नाव में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान स्टोव या गैस भड़कने से आग लग गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कोस्ट गार्ड, मत्स्यव्यवसाय विभाग और येलो गेट पुलिस को सूचना दी गई। इस हादसे में एक मछुआरे के दोनों पैरों और एक हाथ में चोट आई है। उसे कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
आग से नाव मालिक रेश्मा धाके को लगभग 40 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र मच्छिमार कृती समिति ने उनके लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि से आर्थिक मदद देने की मांग महाराष्ट्र मच्छिमार कृती समिती की ओरसे की गयी है।एसी जानकारी किरण कोली ने की है ।
Sad