
प्रतिनिधी :मिलन शहा
मुंबई,महाभारत टीव्ही सिरीयल में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले कलाकार गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। पेंटल पिछले कई दिनों से मुंबई अंधेरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके सह कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिस समय गूफी पेंटल की तबियत बिगड़ी उस समय वे फरीदाबाद में थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में दाखील किया गया और फिर मुंबई लाया गया था