न्यूज़ स्टैंड18 डेस्क
मुंबई। मालवणी इमारत दुर्घटना पर भ्रष्टाचार विरोधी मंच ने मनपा पर आरोप लगाया है कि भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से पी/उत्तर विभाग अवैध निर्माण का हब बन गया है। मंच के अध्यक्ष जे बी सिंह ने इस संबंध में एक पत्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे को लिखा है।

जे बी सिंह ने दावा किया है कि अवैध निर्माण की सारी शिकायतें मनपा रिकॉर्ड में दर्ज है। हजारों शिकायत होने के बावजूद भी आज तक एक भी अवैध निर्माण तोड़ा नहीं गया जिसकी एवज में कथित भ्रष्ट अधिकारियों ने करोड़ों रूपये की कमाई की। उन्होंने दावा किया है कि इन अधिकारियों के भ्रष्टाचार के सारे सबूत हमारे पास मौजूद हैं, जब भी आवश्यकता पड़े हम प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं।
सही कहा