मालवणी में पानी की बर्बादी,अवैध कनेक्शनों का जाल..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे

मुंबई :मालाड, मालवणी के शहीद अब्दुल हमीद रोड पर गेट नंबर 6 के पास चल रहे पुल निर्माण कार्य के कारण जल पाइपलाइन में लीकेज हो रहा है, जिससे बड़ी मात्रा में पीने के पानी की बर्बादी हो रही है। वहीं इस खुदाई का फायदा उठाकर कई लोगों ने अवैध जल कनेक्शन भी जोड़ लिए हैं।
पिछले दो वर्षों से गेट नंबर 6 पर पुल का निर्माण कार्य जारी है। इस दौरान 12 इंच की मुख्य जल पाइपलाइन सहित अन्य पाइपलाइनों में बड़े छेद हो गए हैं, जिसके चलते रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, ऐसी शिकायत स्थानीय नागरिकों ने की है।
इसके अलावा, अवैध जल कनेक्शनों के कारण अधिकृत कनेक्शन धारकों को कम दबाव से पानी मिल रहा है और कई बार दूषित पानी भी आ रहा है, जिससे नागरिकों में नाराजगी है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने पालिका के पी-उत्तर विभाग में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।

“हमारे पास अधिकृत कनेक्शन होने के बावजूद पानी कम दबाव से आता है, जबकि अवैध कनेक्शन वालों को फायदा हो रहा है।” — एस. खान , निवासी

“लीकेज को रोक दिया गया है और करीब दस अवैध कनेक्शन काट दिए गए हैं।” — इंद्रजीत दुबे, कनिष्ठ अभियंता, जलकार्य विभाग, पी-उत्तर विभाग


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *