मालवणी में शिवजयंती उत्साह के साथ मनाई गई

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर मालवणी क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। राष्ट्र सेवा दल, मालवणी तथा सफल विकास वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में शिवजयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में स्वराज्य की स्थापना के लिए किए गए उनके पराक्रम और आदर्श शासन व्यवस्था को याद किया गया।


विद्यार्थिनी अंकिता कनोजिया ने उपस्थित लोगों को शिवाजी महाराज के जीवन और कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें ‘रयते का राजा’ क्यों कहा जाता है। सभी धर्मों को समान सम्मान देने वाले और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले शासक के रूप में शिवाजी महाराज आज भी प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति नारों और शिवगर्जना से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने शिवाजी महाराज के विचारों पर चलने का संकल्प भी लिया।


Share

2 thoughts on “मालवणी में शिवजयंती उत्साह के साथ मनाई गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *