मालवणी मे दुर्घटना को आमंत्रण देता खड्डा..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

मुंबई : मालाड के मालवणी इलाके में शहीद अब्दुल हमीद रोड पर बने एक बड़े और खतरनाक गड्ढे के कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वालों में भय का माहौल है। पिछले कई महीनों से मालवणी गेट नंबर 6 के पास सड़क के बीचों-बीच यह गड्ढा बना हुआ है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों के पहिए फंसने का खतरा बना रहता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
इस मार्ग के पास ही पालिका का दवाखाना स्थित है और यह एक मुख्य व्यस्त सड़क होने के कारण यहां भारी मात्रा में यातायात रहता है। साथ ही बड़ी संख्या में पैदल यात्री भी इस रास्ते का उपयोग करते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को यहां से गुजरते समय काफी सावधानी बरतनी पड़ती है और उन्हें जोखिम उठाकर वाहन चलाना पड़ता है।
स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या को लेकर पालिका के पी उत्तर विभाग में कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस गड्ढे को भरकर सड़क की मरम्मत की जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।


Share

One thought on “मालवणी मे दुर्घटना को आमंत्रण देता खड्डा..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *