मालाड में 5 हजार करोड़ का PAP घोटाला? वर्षा गायकवाड़

Share

एसएमएस -प्रतिनिधि – मिलन शाह


मुंबई के इतिहास का सबसे बड़ा PAP घोटाला मालाड (पूर्व) में हुआ है, ऐसा गंभीर आरोप मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने लगाया है। उन्होंने बताया कि 8.71 लाख वर्गफुट जमीन पर करीब 5 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। गायकवाड़ ने इस प्रकल्प को तत्काल रद्द करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

गायकवाड़ ने कहा कि संजय गांधी नेशनल पार्क के पास स्थित यह भूखंड पहले नो डेवलपमेंट जोन (NDZ) के रूप में दर्ज था, लेकिन फडणवीस सरकार ने इसे रेजिडेंशियल जोन (R-Zone) में बदलकर डी.बी. रियल्टी (अब वैलर इस्टेट प्रा. लि.) नामक बिल्डर को फायदा पहुंचाया। पुलिस हाउसिंग के नाम पर PAP प्रकल्प का उपयोग कर हजारों करोड़ रुपये का मुनाफा कमाने की साजिश रची गई, ऐसा आरोप उन्होंने लगाया।

सांसद ने बताया कि बीएमसी ने नियमों को दरकिनार कर बिल्डर को 948 करोड़ रुपये की क्रेडिट नोट्स जारी की, जिससे बीएमसी को 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। यह पूरा प्रकल्प NBWL और सर्वोच्च न्यायालय के पर्यावरणीय आदेशों का उल्लंघन कर मंजूर किया गया है।

“मालाड PAP प्रकल्प को तुरंत रद्द किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर फौजदारी कार्रवाई की जाए,” ऐसी सख्त मांग सांसद वर्षा गायकवाड़ ने की है।


Share

2 thoughts on “मालाड में 5 हजार करोड़ का PAP घोटाला? वर्षा गायकवाड़

  1. ऐसे घोटाळे कई साल हो रहे है, लेकीन बराबर चुनाव के २ महिने पहले निकाले जाते है और बादमेअपने आप थम जाते है!…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *