Madh
प्रतिनिधी:मिलन शाह
पालघर,ठाणे,मुंबई मे रात से ही धिमे धिमे बुंदा बांदी हो रही है।और काले बादल छाये हुये है।
मुंबई शहर में जोरदार बरसात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। विभाग ने बरसात का यलो अलर्ट जारी किया है। इस साल नवंबर महीने में हुई बारिश बीते 10 सालों में दूसरी बार सबसे ज्यादा बरसात दर्ज की गई है। इस वर्ष नवंबर महीने में तकरीबन 30.1 mm बरसात दर्ज की गई है।
मौसम विभाग की अधिकारी शुभांगी भुते के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और मालदीव, लक्षदीप के इलाके में चक्रवाती परिसंचरण की वजह से यह बरसात हो रही है। इस वजह से कम दबाव का क्षेत्र भी पूर्वी मध्य अरब सागर में बन रहा है।
ऐसे में महाराष्ट्र के समुद्री इलाकों में अगले चौबिस घंटों तक बरसात की संभावना है। कोंकण इलाके में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
मछुआरो को भी 5 दिन समुद्र मे न जाने की सलाह।
बरसात की संभावना की वजह से मौसम विभाग ने मछुआरों को भी अगले पांच दिनों तक महाराष्ट्र और गोवा के समुद्र में मछली पकड़ने के लिए ना जाने की सलाह दी है।इसके अलावा समुद्र में पांच चालीस से पचास किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी वजह से चेतावनी जारी की गई है।।