एसएमएस -प्रतिनिधी -मिलन शहा
15 जनवरी 2026 को मतदान, 16 जनवरी को नतीजे
मुंबई :महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने मुंबई समेत राज्य की 29 नगर निगमों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार 15 जनवरी 2026 को मतदान होगा, जबकि 16 जनवरी 2026 को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है:
नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत: 23 दिसंबर 2025
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025
नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी): 31 दिसंबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि: 2 जनवरी 2026
चुनाव चिह्न आवंटन: 3 जनवरी 2026
मतदान: 15 जनवरी 2026
मतगणना: 16 जनवरी 2026
इन 29 नगर निगमों में होंगे चुनाव:
- अहिल्यानगर नगर निगम
- अकोला नगर निगम
- अमरावती नगर निगम
- भिवंडी-निज़ामपुर नगर निगम
- बृहन्मुंबई महानगरपालिका
- चंद्रपुर नगर निगम
- छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम
- धुले नगर निगम
- इचलकरंजी नगर निगम
- जलगांव नगर निगम
- जालना नगर निगम
- कल्याण-डोंबिवली नगर निगम
- कोल्हापुर नगर निगम
- लातूर नगर निगम
- मालेगांव नगर निगम
- मीरा-भायंदर नगर निगम
- नागपुर नगर निगम
- नांदेड़-वाघला नगर निगम
- नासिक नगर निगम
- नवी मुंबई नगर निगम
- पनवेल नगर निगम
- परभणी नगर निगम
- पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम
- पुणे नगर निगम
- सांगली-मिराज-कुपवाड़ नगर निगम
- सोलापुर नगर निगम
- ठाणे नगर निगम
- उल्हासनगर नगर निगम
- वसई-विरार नगर निगम
राज्य के शहरी क्षेत्रों में लंबे समय बाद होने जा रहे इन चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है।
वहा बहुत बढ़िया अब झुठे वादे करके ओठ मागंणे वालो कि लाईन लग जायेगी
Ohh at last