मुलुंड में मेट्रो निर्माण स्थल पर हादसा,1की मौत1 गंभीर.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -मिलन शहा

मुंबई, दि. 14 फरवरी — मुलुंड फायर स्टेशन के पास मेट्रो लाइन निर्माण कार्य के दौरान आज दोपहर करीब 12:15 बजे एक गंभीर हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, पियर P196 के पास स्लॅब का एक हिस्सा ऊंचाई से गिरकर सड़क से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा से टकरा गया।
इस दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों द्वारा आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।
घटना के बाद मेट्रो प्रोजेक्ट की टीम मौके पर पहुंच गई। मुंबई महानगरपालिका (BMC) और डिज़ास्टर मैनेजमेंट विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। साथ ही, एहतियातन साइट को सुरक्षित करने और आगे किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।दरम्यान एक घायल व्यक्ती की मौत होगयी है और एक की स्थिती गंभीर है ।
हादसे के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित अधिकारियों द्वारा विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।


Share

One thought on “मुलुंड में मेट्रो निर्माण स्थल पर हादसा,1की मौत1 गंभीर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *