
एसएमएस- प्रतिनिधी -वैशाली महाडिक
मुंबई : मालाड पश्चिम के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता राजबीर सिंह बागड़ी का 76 वर्ष की आयु में अल्प बीमारी के कारण 30 अक्टूबर की सुबह निधन हो गया। वे मालाड पश्चिम के कांचपाड़ा नंबर 1 के निवासी थे और पिछले पचास वर्षों से कांग्रेस पार्टी के ईमानदार व समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय थे।
उन्होंने वार्ड और जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था। मूल रूप से पंजाब राज्य के रहने वाले राजबीर सिंह काम के सिलसिले में मुंबई आए थे। उनके निधन से स्थानीय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनके पीछे पांच बेटियां और एक बेटा है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनके अंतिम संस्कार 31 अक्टूबर को दोपहर में उनकी बेटियों के पंजाब से मुंबई आने के बाद किए जाएंगे।
…” भावपूर्ण श्रद्धांजली “…
ओम शांति ओम उसके दिवंगत आत्मा शान्ति प्रदान करे
Rip
Rip
Rip