प्रतिनिधी:प्रकाश जैस्वार
पूर्वांचल विकास परिवार की तरफ से आज गोरेगांव पूर्व स्थित कार्यालय में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक और वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडे का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र पांडे ,डॉ शैलेश यादव, मानिकचंद यादव, सभाजीत यादव, बृजेश यादव, राजाराम यादव, गोविंद यादव , चंद्रजीत यादव, झुल्लूर यादव समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।
